पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा गुरुग्राम की टीम का गठन

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा गुरुग्राम की टीम का गठन

Gauri Manjeet Singh 09-04-2022 11:48:27

गौरी मंजीत सिंह, 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,
-जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने जारी की सूची 
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा के प्रदेश प्रभारी रविंदर बलियाला, प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ से विचार विमर्श करके जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने टीम का गठन किया है। शुक्रवार को यहां उन्होंने पदाधिकारियों की सूची जारी की।  
पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा संगठन में ईशु वाल्मीकि, मनोज गुप्ता व जितेश गोगिया को जिला सह-संयोजक, माहिरा वर्मा को मीडिया प्रमुख, सोनिया शर्मा एडवोकेट को सह-मीडिया प्रमुख, पवन यादव को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है। इनके अलावा धर्मेंद्र शर्मा, विजय पाल यादव, उमेश मुद्गिल, हरविंद्र सिंह, योगेश तंवर, अभिषेक सैनी, अरुण प्रजापति, मनोज सिंगला, सुरेश शर्मा, हेमन्क श्योराण व प्रदीप यादव को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संजीव अग्रवाल को शीतला मंडल संयोजक, हरीश यादव को सरस्वती मंडल संयोजक, अनिल गुप्ता को नवीन मंडल संयोजक, अनिल सोनी को तावड़ू मंडल संयोजक, अशोक राघव को सोहना मंडल संयोजक, सुनील गुर्जर को भोंडसी मंडल संयोजक, लाल सिंह यादव को हेलीमंडी मंडल संयोजक, इरफान कुरैशी को पटौदी मंडल संयोजक, कमल वर्मा को अर्जुन मंडल संयोजक और रविंद्र शर्मा को दयानंद मंडल संयोजक बनाया गया है।  
सभी
को दायित्व देकर जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने कहा है कि पर्यावरण का मुद्दा हरियाणा विशेषकर गुरुग्राम के लिए सबसे महत्वपूर्ण व प्रमुख मुद्दा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए अलग से विभाग बनाया। जिस पर प्रदेशभर में जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय वर्षा ऋतु का आ रहा है। हमारा यह विभाग सीधे तौर पर पर्यावरण का है, इसलिए हरियाली बढ़ाने पर जोर रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पेड़ लगाने के प्रति जागरुक करने को कहा। आम जनता के बीच जाकर पेड़ लगाने के लिए जागरुकता करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम जोश के साथ काम करेगी, यह उन्हें पूरी उम्मीद है। यह विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण है। सीधे प्रकृति से जुड़कर हम काम करते हैं। जो मार्ग हमें वरिष्ठ नेताओं ने दिखाया है, उस पर चलते हुए अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। प्रवीण अग्रवाल ने प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है, जिन्होंने विभाग को गति दी है। उनके कार्यों से जनता में जागरुकता भी आई है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :